Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

योगेश चौरसिया बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष,बधाईयों का लगा ताँता

श्रमजीवी पत्रकार संघ, भोपाल प्रदेश अध्यक्ष, शलभ भदौरिया के द्वारा योगेश चौरसिया को श्रमजीवी पत्रकार संघ मंण्डला इकाई का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जिसके बाद उनके साथी पत्रकारों और सहयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए योगेश चौरसिया को बधाईयां प्रेषित की हैं,पिछले करीब दो दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रीय और अनेकों मुकाम तय कर चुके योगेश चौरसिया को निर्विवाद छबि के साथ ही सभी को साथ लेकर चलने में महारत हाशिल है, वहीं हर पत्रकार के सहयोग को वे हमेसा तैयार रहते हैं, यही वजह है कि उन्हें श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष (मण्डला इकाई) पद का दायित्व सौंपा गया है, जिससे पत्रकार समूह में हर्ष का माहौल है,योगेश चौरसिया ने बताया कि संघ को और ज्यादा मजबूती प्रदान करना और सभी को एकता के सूत्र में बांध कर ,सभी के सहयोग से पत्रकारों के हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी ,वहीं पत्रकारों को आने वाली समस्याओं को सुलझाने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच श्रमजीवी पत्रकार संघ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा,जिला अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ के शीर्ष नेतृत्व, संभगीय अध्यक्ष दिनेश प्रीत संघ के संभागीय नेतृत्व, मण्डला इकाई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश जैसवाल को धन्यवाद प्रेषित करते हुए जिले के सभी पत्रकार साथियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।बता दें कि योगेश चौरसिया को उनकी गंभीर प्रकृति के साथ ही ठोस निर्णय लेने की छमता और सभी को साथ लेकर चलने के लिए जिले में एक अलग ही पहचान मिली हुई है, योगेश चौरसिया को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही शुभचिंतकों ने अपेक्षा की है कि,उनकी अगुआई में श्रमजीवी पत्रकार संघ नए आयामों को तय करेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुईं जिले की 1लाख 96 हजार 787 लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment