Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत किन्द्री में निकाली गई तिरंगा रैली  

मंडला 12 अगस्त 2025

मंडला विकासखण्ड के ग्राम किन्द्री में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। साथ ही झंडे की आन, बान और शान बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हाईस्कूल के प्राचार्य, ग्राम पंचायत के उप सरपंच, परामर्शदाता स्कूल के शिक्षकगण, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारीगण, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

आज से 17 अप्रैल तक मोचा में आयोजित होगा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ  

Reva India News

चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का एसडीएम ने किया भ्रमण

Reva India News

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ब्रीफिंग

Reva India News

Leave a Comment