Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले को मिला स्वर्ण पदक निरक्षरता से आजादी अभियान अंतर्गत महिला ज्ञानालय कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

मण्डला, 21 मार्च 2021

महिला साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मण्डला द्वारा संचालित किये गये निरक्षरता से आजादी अभियान अंतर्गत महिला ज्ञानालय को राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा कि मैदानी अमला द्वारा की गई अथक मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस अवार्ड के लिये देश के अनेक जिलों को नामांकित किया गया था जिसमें जिला प्रशासन मण्डला को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षिका की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से दुर्गाअष्टमी से महिला ज्ञानालय कार्यक्रम संचालित किया गया। अभियान के तहत ग्राम की साक्षर महिलाओं के माध्यम से निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने के लिये पंचायत स्तर पर महिला ज्ञानालय संचालित किये गये। महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें अक्षर ज्ञान, नाम लिखना, गिनती तथा वित्तीय रूप से साक्षर होकर बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया है। जिला प्रशासन के इस प्रयास को स्कॉच अवार्ड के लिये नामांकित किया गया। जिले के इस नवाचार ने राष्ट्रीय स्तर के इस मंच बहुत प्रभावित किया जिसके परिणाम स्वरूप स्कॉच ग्रुप द्वारा जिला प्रशासन मण्डला को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जिले में काम करने की बहुत संभावनाएं हैं, उसके लिये समर्पित टीम भी मौजूद है। टीमवर्क से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है, प्रत्येक महिला को शिक्षित तथा स्वस्थ करने तक यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

Reva India News

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करें किसान

Reva India News

Leave a Comment