Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में सम्मान समारोह आज

मण्डला। आज नैनपुर के सामुदायिक भवन में स्व. टीएस मिश्रा की स्मृति पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोकतंत्र विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राम किशोर कांवरे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्रीमति सम्पतिया उईके एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक देवसिंह सैयाम, कुलाधिपति सरदार पटैल वि.वि. बालाघाट इंजी. दिवाकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जबलपुर विकास प्राधिकरण डॉ विनोद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालाघाट रमेश रंगलानी एवं लोकतंत्र सैनानी संघ के संभागीय संयोजक अशोक सिंघई होंगे। कार्यक्रम आयोजक बालकिशन खण्डेलवाल, आशीष ज्योतिषी, खुब्बीलाल नामदेव ने बताया कि यहॉ पर दोपहर 12 बजे से लोकतंत्र विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की गई है।

Related posts

मानव अधिकार, न्यायालयीन और समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Reva India News

कृमि की दवा खाने से छूटे बच्चों को 13 सितम्बर को खिलाई जाएगी

Reva India News

कलेक्टर ने दिए कोविड नियंत्रण से संबंधित विस्तृत निर्देश

Reva India News

Leave a Comment