Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एन एस एस का शिविर प्रारम्भ: किया जायेगा जन जागरण के कार्य

मण्डला, 22 मार्च 2021

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों का सात दिवसीय विशेष शिविर आदर्श ग्राम नकावल में प्रारम्भ हुआ। शिविर में जन-जागरूकता के संकल्प के साथ दल रवाना हुए। शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना करते हुए डॉ राजेश चौरसैया ने कहा कि शिविर में पुरे समय कोवीड -19 के प्रोटोकाल का स्वयं कड़ाई से पालन करते हुए गांव के प्रत्येक व्यक्ति को पालन करने के लिए विशेष जागरूक करें साथ हे मास्क वितरित करें।

नकावल में दल के पहुंचते ही गाँव के गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मिक स्वागत गन्ने के रस के साथ किया गया। इसके पश्चात शिविर का उद्घाटन किया।  जिसमे पूर्व एन.एस.एस. अधिकारी डॉ पी एल झारिया ने पिछले वर्ष आयोजित शिविर में ग्रामवासियों द्वारा किये सहयोग की प्रशंसा करते हुए इस वर्ष भी सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उप सरपंच  भगवत प्रसाद भाँवरे ने बताया की यह आदर्श पंचायत के रूप में चिन्हित है। कॉलेज का शिविर लगाना हमारे पंचायत के लिए सौभाग्य की बात है निश्चित रूप से इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने शिविर में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सचिव गोपाल भाँवरे ने कहा कि गत वर्ष के शिविर से ग्रामीणों में बहुत परिवर्तन आया है। अभी भी कुछ नागरिक पर्याप्त जागरूक नहीं है इस शिविर से ये कमी भी पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि  ग्रामीणों की जागरूकता का परिणाम है कि यहाँ एक भी व्यक्ति कोरोना महामारी से पीड़ित नहीं हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिता झरिया ने आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।

Related posts

दिव्यांग विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, कान्हा में सीखी जैव विविधता की बारीकियाँ

Reva India News

मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त जरिया बनाएं, अधिक से अधिक बायो फ्लॉक स्थापित करें: कलेक्टर श्री धोटे

Reva India News

प्रत्येक ब्लॉक में कोदो-कुटकी के कलेक्शन यूनिट्स तैयार करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ’एक जिला एक उत्पाद’ से संबंधित ली बैठक  

Reva India News

Leave a Comment