Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन की तिथि निर्धारित

मण्डला, 23 मार्च 2021

    म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी नीति निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति की सहमति उपरांत जिला मंडला में पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन किये जाने हेतु जिले में 4 उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है, जिले की औसत उत्पादकता के आधार पर चना फसल हेतु 1500 किलोग्राम प्रति हेक्टयर एवं मसूर फसल हेतु 1100 किलोग्राम प्रति हेक्टयर की सीमा निर्धारित की गई। पंजीकृत कृषकों को एसएमएस द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी। उक्त तिथि में कृषक अपनी फसल का विक्रय संबंधित केन्द्र में कर सकेंगे। शासन द्वारा उपार्जन की तिथि 27 मार्च 2021 से निर्धारित की गई है। जिला मण्डला के समस्त कृषकों से अनुरोध किया गया है कि अपने मोबाईल पर प्राप्त एसएमएस अनुसार संबंधित उपार्जन केन्द्र में अपनी फसल में (चना, मसूर, एवं सरसों) का विक्रय कर रबी उपार्जन निति 2020-21 का लाभ उठावें।

Related posts

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लफरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Reva India News

मंडला में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित 31 मार्च को कार्यालय खुले रहेंगे

Reva India News

ग्राम सिंगारपुर में प्रशासन ग्राम की ओर शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment