Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहायिका की पहल पर रूका बाल विवाह

मण्डला, 24 मार्च 2021

           महिला बाल विकास विभाग के अमले ने बीजाडांडी विकासखण्ड टिकरिया ग्राम में बाल विवाह को रोकने में सफलता प्राप्त की है। समझाईश दिये जाने पर दोनांे पक्ष बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद ही शादी करने के लिये सहमत हो गये।

          इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्वेता तड़वे ने बताया कि पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में बाल विवाह रोकने के लिये अभियान संचालित कर होने वाले प्रत्येक विवाह में वर वघु की आयु संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन करने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में बीजाडांडी विकासखण्ड के ग्राम टिकरिया की सहायिका प्रेमबाई द्वारा जानकारी दी गई कि 18 वर्ष से कम उम्र की एक बालिका की सगाई 26 मार्च 2021 को होने जा रही है, तथा  अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शादी होने वाली है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुये पर्यवेक्षक अमरकली मसराम, सरपंच गणपत बरकड़े, शिक्षक आर के पटैल, सचिव छेदामी मसराम ने कार्यकर्त्ता संतिया बाई एवं सहायिका प्रेमबाई के साथ बालिका के घर जाकर उनके परिवारजनों को उम्र में शादी के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी। दस्तावेजों की जॉच करने में ज्ञात हुये कि बालिका की उम्र 17 वर्ष 7 माह है जिसे 18 वर्ष की होने में 5 माह बाकी हैं। दल के सदस्यों ने दोनों पक्षों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में बालिका की शादी करना तथा 21 वर्ष से कम आयु में बालक की शादी करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर दोनों पक्षों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही का भी प्रावधान है। दल के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य तथा कानूनी कारणों की समझाईश दिये जाने पर सगाई एवं शादी की तिथी बालिका के 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक स्थगित कर दी गई। इस निर्णय से बालिका भी बहुत खुश है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका सहित समस्त दल द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुये उन्हें सार्वजनिक समारोह में सम्मानित करने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

Reva India News

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए संभाग आयुक्त द्वारा वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

Leave a Comment