Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन लोगों को दी गई मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

मण्डला, 24 मार्च 2021

          कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए संकल्प अभियान के तहत प्रातः 11 बजे तथा सायं 7 बजे सायरन बजाकर मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने खड़े होकर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लिया।

अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य अधिकारियों ने सुबह 11 बजे लालीपुर चौक तथा सायं 7 बजे नेहरू स्मारक में मौजूद रहकर उक्त संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर  पर मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मास्क लगाएं। मास्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

बिना मॉस्क घूम रहे लोगों से वसूले 1500 रूपये

राजस्व, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान संचालित करते हुये जिले में विभिन्न अंचलों में बिना मॉस्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। मण्डला नगर तथा उपनगर महाराजपुर सहित समूचे जिले में एक साथ चालानी कार्यवाही करते हुये 1500 सौ वसूले गये। अभियान के दौरान बिना मॉस्क घूमने वाले लोगों को मॉस्क प्रदान करते हुये उन्हें भविष्य में सचेत रहने के निर्देश दिये गये। दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिये गये। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

नैनपुर (न.पा.) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.26 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जबलपुर संभाग आयुक्त ने की जिलेवार समीक्षा

Reva India News

जेईई नीट कोचिंग क्लासेस 15 से

Reva India News

Leave a Comment