Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिलेवासी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर ने की अपील

मण्डला 20 मई 2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि आगामी सभी कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंताजनक है। इसकी श्रृंखला को तोड़ने के लिये अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जिलेवासी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों में सहभागिता करें एवं निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि अत्यावश्यक होने की स्थिति में ही घर से निकलें। बिना मॉस्क के घर से न निकलें, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चौन को तोड़ने के लिए मॉस्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन अत्यंत करना जरूरी है। स्वयं तथा समाज के हित में फेस मॉस्क का अवश्य उपयोग करें, अन्य सावधानियों का भी पालन करें।

Related posts

3 किमी क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित

Reva India News

महुआ के फूल और गुली से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर ’कलेक्टर की पहल से महुआ को मिलेगा बाजार, वन समितियों और स्व-सहायता समूहों के जरिए बढ़ेगी आदिवासी परिवारों की आय’

Reva India News

राष्ट्रीय पोषण माह’ अंतर्गत पोषण रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment