Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भावामाल पंचायत भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन के लिए किया गया प्रेरित

मण्डला 5 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के अंतर्गत भावामाल ग्राम पंचायत का दौरा कर स्थानीय लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, अतिरिक्त सीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस मनोज धुर्वे, संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए समझाईश दी। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन पूर्णतः सुरक्षित है एवं कोरोना से बचने का कारगर उपाय है। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में उनकी भ्रांतियों के बारे में पूछा एवं निराकरण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन कोविड वैक्सीनेशन कराएं, जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत भावामाल में कोविड वैक्सीनेशन के लिए सत्र आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सरपंच सहित स्थानीय लोगों से गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीडीएस वितरण, पोषण आहार वितरण, बिजली, पेयजल के संबंध में पूछा। ग्रामीणों ने नहर की ग्रेवाल संबंधी मांग रखी। श्रीमती सिंह ने स्थानीय लोगों से केसीसी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के पात्र लोगों को किसान क्रेडिट का लाभ अनिवार्य रूप से दिलाएं। उन्होंने किसानों के साथ खाद, बीज की उपलब्धता संबंधी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दर पर ही खाद, बीज वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Related posts

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत जिले में स्थापित करेंगे 33 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर  

Reva India News

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत 12 किसानों को 53 हजार की सहायता राशि वितरित मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, किसानों ने जताया आभार

Reva India News

माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा 4 अगस्त को प्रातः 8 बजे से माहिष्मती घाट से प्रारंभ होगी

Reva India News

Leave a Comment