Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेमरखापा में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए संयुक्त बैठक संपन्न

मण्डला 5 जून 2021

एसडीएम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन के लिए जनसामान्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से आदिवासी समाज के प्रदेश संरक्षक नंदराम बैगा के निज निवास ग्राम सेमरखापा में एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग विजय तेकाम एवं क्षेत्र संयोजक मंडला तथा बैगा समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोविड टीकाकारण के संबंध में प्रदेश संरक्षक के द्वारा जानकारी दी गई कि बैगा बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर तथा बैगा जनजाति का संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करें इसके पश्चात् उनका वैक्सीनेशन किया जाये। बैठक में चर्चा की गई कि अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है, पैरालिसिस, लकवा, सिकल सेल, अस्थमा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाट पेसेंट एवं अन्य बीमारी से परेशान हो, उस व्यक्ति का वैक्सीनेशन ना किया जाये तथा उन्हें स्वस्थ होने पर टीका लगाया जाये। बैठक में अधिकारियों ने समझाईश दी कि वैक्सीनेशन किए जाने के उपरांत लगभग 3 से 4 दिन तक आराम करना चाहिए तथा लगभग 1 सप्ताह तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निगरानी में रखकर समय-समय पर उचित देखभाल किया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान बैगा आदिम जनजाति समाज, विकास एवं कल्याण संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश संरक्षक नंदराम बैगा, प्रदेश संयोजक पचलू सिंह भारतीया, जिला उपाध्यक्ष सुमेरा लाल भारतीया, ग्राम पंचायत सेमरखापा के उपसरपंच पेशन पटेल एवं ग्राम के आशा कार्यकर्ता, क्षेत्र के समाज सेवी एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सिकल सेल डिजीज के मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कैम्प आयोजित

Reva India News

शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

एक दिवस विलंब से निराकरण करने पर 1250 की शास्ति अधिरोपित

Reva India News

Leave a Comment