Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली पीएमएफएमई की बैठक

मण्डला 10 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत पीएमएफएमई अर्थात प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी सहित अन्य उत्पादों के उन्नयन के लिए प्रकरण चिन्हित करें। चिन्हित प्रकरणों की प्राथमिकता के साथ औपचारिकता पूर्ण करें तथा उन्हें शीघ्र स्वीकृत भी करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि मवई सहित अन्य क्षेत्रों में कोदो-कुटकी को प्रोत्साहन देने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। उन्होंने नाबार्ड के श्री वर्मा एवं एलडीएम अमित केशरी को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आगामी दिनों में योजना से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करें।

कलेक्टर ने आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों को उक्त योजना से जोड़कर उनके प्रकरण तैयार कर स्वीकृत करें। उन्होंने हार्टीकल्चर को निर्देशित किया कि चिन्हित प्रकरणों का जल्द डीपीआर तैयार कर उन्हें ऑनलाईन करें। बैठक में कृषि, खाद्य, उद्यानिकी, आजीविका, नाबार्ड तथा संबंधित विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रेक्षक श्री खरे का हुआ आगमन

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में बालिका छात्रावास मण्डला में आयोजन

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Reva India News

Leave a Comment