Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 10 जून 2021

जिला क्षय अधिकारी, जिला क्षय केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् 9 जून 2021 एवं 10 जून को जिला अस्पताल मण्डला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास, मोहगांव, मवई, घुघरी, नारायणगंज एवं बिछिया में कुल 53 गर्भवती महिलाओं की टीबी की स्क्रीनिंग की गई एवं 10 संभावितों की जाँच कराई गई, जांच उपरांत टीबी डिटेक्ट होने पर संबंधित को टीबी का उपचार दिया जायेगा। गतिविधियों के संचालन में गर्भवती महिलाओं को टीबी की बीमारी, टीबी कार्यक्रम एवं शासन द्वारा प्रदाय निक्षय पोषण योजना, ट्रायबल एलाउंस के बारे में आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ कोरोना के संबंध में भी आवश्यक समझाईश दी गई। गतिविधियों के आयोजन में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

महिला ज्ञानालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान के तहत किया गया बोरी बंधान

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment