Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान के तहत किया गया बोरी बंधान

मंडला, 21 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखण्ड मंडला के तत्वाधान में ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान के अंतर्गत 110 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। यह कार्य जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर नाला में जल संचय कर जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करना है। नाला में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया द्वारा जल के महत्व को समझाया गया। जल चौपाल को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक ने कहा कि जल प्रत्येक जीव-जंतु के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि जल से ही जीवन संभव है। उन्होंने जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक से संकल्प लेने की अपील की।

Related posts

नगर के विकास के लिए विजन और नगर प्लान तैयार करें-  कलेक्टर नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 1 जनवरी 2024

Reva India News

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment