Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जब वर्षा चार इंच हो जाये तब किसान फसलों की बोनी करें

मण्डला 16 जून 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा किसानों के लिए एडवाईजरी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में 224.700 हजार हे. क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोवनी होगी। इसमें सर्वाधिक धान की फसल-165 हजार हे., मक्का- 11 हजार, कोदो, कुटकी-29, उड़द-3 हजार हे., अरहर-8 हजार, रामतिल-6 हजार एवं अन्य फसल लगभग-3 हजार हे. में लगेगी। जिले में धान की बीज प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में भण्डार कराया जा रहा है जो किसान अपने घरू बीज का उपयोग कर रहे हैं वह बीज की साफ-सफाई, अकुंरण परीक्षण तथा बीज उपचार करके ही खेत में बोवनी करें। खेत में जैविक खाद प्रति हे. 10-12 टन की दर से डालकर खेत की अच्छी तैयारी करें साथ ही अगर नीम की नीबोली उपलब्ध है तो प्रति हे. 25 किलोग्राम की दर से खेत में डाल कर मिट्टी में मिला दें तत्पश्चात फसल की बुवाई करें। इससे दीमक, कीड़े की लारवा आदि नष्ट हो जाते हैं। जब 4 इंच की बारिश हो जाये तब बीज की बुवाई किसान को खेत में करना चाहिये, जिससे बीज का अंकुरण प्रभावित नहीं होगा और सम्पूर्ण बीज उग आयेगा। बीज दर निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करें, जिससे फसलों को पानी, हवा, तापमान एवं पोषक तत्व के लिये प्रतिस्पर्धा करनी न पड़े और कीड़े बीमारी से प्रभावित न हो पाये। किसान फसलों के बीज में टीका लगायें इसके बाद ही खेत में बुवाई करें।

Related posts

जिले में मिले 2 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 124 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment