Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

आज युवा कांग्रेस के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में मरीजों को समुचित ईलाज नहीं मिल पा रहा है, रात्रिकालीन ड्यूटी डॉक्टर अपने कमरे में सोए रहते हैं मरीज इंतजार करते रहते हैं l

छोटी-छोटी बीमारी पर भी मरीज को मंडला रिफर कर दिया जाता है l

ब्लॉक चिकित्सालय होने के बावजूद महिला डॉक्टर की अनुपलब्धता है महिला डॉक्टर की मांग की गई l अस्पताल प्रबंधन के पास एम्बुलेंस होने के बावजूद समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती और मरीजों को परेशान होना पड़ता है l विगत दिवस मुगदरा निवासी की म्रत्यु हो जाने पर मृतक के परिजनों को वाहन नई मिल पाया घंटो इंतजार करने के बाद मजबूरन मृतक का शव परिजनों को मोटरसाइकिल में रख के ले जाना पड़ा l

इन सब बिंदुओं को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी l

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जैन,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर,एडवोकेट रजनीश रंजन उसराठे, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कोविद सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस महासचिव दिनेश पटेल, युवा कांग्रेस बिछिया विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू,युवा कांग्रेस बम्हनी नगर अध्यक्ष शशांक जंघेला, शिवम तिवारी, एनएसयूआई अध्यक्ष राजा पटेल, नीलेश राय, रोहित यादव एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में ऑनलाईन मेथेमेटिक्स क्विज संपन्न

Reva India News

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 शुरू

Reva India News

Leave a Comment