Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में आज प्रारंभ हुआ वैक्सीनेशन का महाभियान

मण्डला 21 जून 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर प्रदेश भर में 21 जून से कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान हुआ है। मंडला जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई। जिला प्रशासन द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए अस्थायी एवं स्थायी वैक्सीनेशन साईट को निर्धारित कर इनमें कोविड वैक्सीनेशन किया गया। इसी प्रकार जिला अधिकारियों की भी मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी निर्धारित की गई ताकि स्थानीय स्तर पर भी कोविड वैक्सीनेशन की जागरूकता एवं जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। जिला प्रशासन द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए मोबाईल टीम का भी गठन किया गया। मोबाईल टीमों ने दूरस्थ इलाकों में जाकर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया। जिले भर में कोविड वैक्सीनेशन के पहले दिन टीका लगाने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक वैक्सीनेशन केन्द्रों में जाकर टीका लगाया।

 

मनरेगा कार्यस्थलों पर हुआ वैक्सीनेशन

 

जिले में मनरेगा के तहत् विभिन्न जनपदों में अनेक कार्य संचालित हैं। कोविड वैक्सीनेशन के तहत् खुड़िया, सुखराम, बक्छेरादौना सहित अलग-अलग गांवों में मनरेगा कार्यस्थलों पर हितग्राहियांे को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हितग्राहियों को टीका लगाने के पूर्व उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा इसके पश्चात उन्हें टीका लगाया। स्थानीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा हितग्राहियों को टीका लगाने के पश्चात सभी जरूरी सलाह एवं दवाईयां भी प्रदान की गई।

 

दिव्यांगजनों को लगाए गए टीके

 

कोविड वेक्सीनेशन के महाभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को भी कोविड टीके लगाए गए। इन्द्री, टाटरी, पदमी तथा अलग-अलग स्थानों पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को कोविड वैक्सीनेशन लगाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मोचा, राता में भी दिव्यांगजनों के लिए वैक्सीनेशन सेशन आयोजित कर उनका टीकाकरण किया गया। दिव्यांगजनों ने भी समाज के सभी वर्ग से कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान में सहयोग करने की अपील की।

Related posts

जल स्त्रोतों को संरक्षित करना हमारी सम्मिलित जिम्मेदारी – संपतिया उइके सूर्यकुंड में आयोजित किया गया जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम

Reva India News

लोक अदालत के लिए 24 नवम्बर एवं 2 दिसम्बर को होगी बैठक

Reva India News

उपसंचालक श्री रोहित बड़कुल को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.38 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment