Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला योजना समिति की बैठक 9 जुलाई को

मण्डला 6 जुलाई 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला योजना समिति की बैठक 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक श्री बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री, अध्यक्ष जिला योजना समिति मंडला की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा अंतर्गत मनरेगा, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं कृषि विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार जिला खनिज प्रतिष्ठान मद संबंधी समीक्षा भी की जाएगी।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव का आज होगा आयोजन

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास

Reva India News

Leave a Comment