Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

मण्डला 13 अगस्त 2021

मण्डला जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय एवं अवैध परिवहन को प्रतिबंधित करने हेतु छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान ग्राम गोंझी के नर्मदा तट के किनारे अवैध मदिरा निर्माण किये जाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान अवैध कच्ची महुआ शराब निर्मित किये जाने के लिये 540 प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 4320 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लावारिस रूप से बरामद महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय, गिरिजा धुर्वे, शैली सैयाम तथा आबकारी आरक्षक रघुनाथ उईके, राजेन्द्र खाण्डेलकर, सत्यपाल मरावी, नेतराम काकोटिया, शकुन्तला सैयाम, ममता बैरागी उपस्थित रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

घुघरी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान सूर्या संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालय का निरीक्षण  

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की सहभागिता

Reva India News

Leave a Comment