Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही  

मण्डला 15 जुलाई 2021

सहायक खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा 12 जुलाई 2021 को खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन की जांच कर मण्डला में 4 टेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी52जी0795, एमपी51एए2544, एमपी51जी0692, एमपी51एए6066 एवं 01 709 वाहन क्रमांक एमपी52जीए0633 को रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। 13 जुलाई 2021 को ग्राम कुड़ेला (गहरा नाला) में 01 टेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी51एए3213 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम कुडेला तहसील बिछिया में 15 घ0मी0 खनिज रेत का अवैध भण्डारण पाये जाने पर जप्त किया गया है। 14 जुलाई 2021 को ग्राम बगली तहसील बिछिया से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते वाहन टेक्टर क्रमांक एमपी51एबी0397 को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। 14 जुलाई 2021 को ग्राम भडिया तहसील नैनपुर में शासकीय भूमि 110 घ0मी0 खनिज रेत अवैध रूप से रखा पाये जाने पर जप्त किया गया है। 15 जुलाई 2021 को जांच के दौरान ग्राम बंजाराटोला से डम्फर क्रमांक एमपी18जीए1875 खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त समस्त मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर म0प्र0 रेत नियम 2019 एवं गौण खनिज नियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहनों में 1,00,000 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

Related posts

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर फोकस पीएचई मंत्री ने मंडला में ली समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

Leave a Comment