Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का होगा मंडला आगमन .तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

                       मण्डला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का 15 जुलाई को प्रथम मंडला नगर आगमन हो रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र ठाकुर ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी अवसर है। कार्यक्रम को अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करे। उन्होंने विशेष रूप से जिला कार्यालय में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ स्वागत करने का आव्हान किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदत्त ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष झरिया ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए सभी मंडलों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सर्वज्ञ सोनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, भाजयुमो जिला महामंत्री रानू राजपूत, मीडिया प्रभारी ऋषभ सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल जैन, प्रगल्भ तिवारी, अजीत सिहानी,  मंडल अध्यक्ष अंकित ज्योतिषी, उत्कर्ष यादव, अरुण यादव, विकास द्विवेदी, नीलेश शुक्ला, जितेंद्र नंदा, मंगलेश चक्रवर्ती,देव राजानी, मोहन शाह, विकास यादव, सावन नीखर,राहुल सिंगौर, सौरभ गुप्ता, गोलू ठाकुर विकास गोस्वामी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

आईएफएमआईएस के अंतर्गत शासकीय सेवकों की ई-प्रोफाईल समग्र आई.डी. से लिंक कराएं

Reva India News

नरवाई प्रबंधन यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

संभाग आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment