Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

मण्डला 19 जुलाई 2021

मण्डला जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय एवं अवैध परिवहन को प्रतिबंधित करने के लिए छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में लगातार बिछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र तथा चाबी ग्रामीण क्षेत्र में संचालित संदिग्ध स्थानों, दुकानों, ढाबों एवं होटलों में छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संग्रहित 30 पाव देशी मदिरा, 20 पाव विदेशी मदिरा एवं 07 बोतल बीयर जप्त किये गये। इसके अतिरिक्त 137 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब एवं 180 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अपराध में संलिप्त 24 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34 (1)(च) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 25 जून 2026

Reva India News

जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट  हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को हेलमेट पहनाकर जीवन रक्षा का दिया संदेश

Reva India News

आवासीय औद्यौगिक प्रशिक्षण के लिए नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर को

Reva India News

Leave a Comment