Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय अंजनिया का निरीक्षण समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मंडला, 24 मार्च 2026

अंजनिया में निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया गया कि विद्यालय परिसर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड, प्रथम एवं द्वितीय तल सहित कुल लगभग 9503 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र रहेगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर का क्षेत्रफल लगभग 3331 वर्गमीटर, प्रथम तल 2679 वर्गमीटर तथा द्वितीय तल 2601 वर्गमीटर निर्धारित है। इसके अतिरिक्त एक बहुउद्देशीय हॉल भी निर्मित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय में प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि यहां कुल लगभग 43 कक्षाओं का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 12 शौचालय (बालक एवं बालिका), एक पुस्तकालय, 8 प्रयोगशालाएं, 3 विद्युत कक्ष, 3 सर्वर रूम तथा 3 स्टाफ रूम बनाए जाने की योजना है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी सुविधाओं का निर्माण मानकों के अनुरूप एवं सुव्यवस्थित ढंग किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सोनाली देव, सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता, डीपीसी श्री कुलदीप कठल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा एसआईआर 2025 का विशेष महत्व, कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका… .जिला भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर दिए गए संगठनात्मक निर्देश

Reva India News

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक 10 को  

Reva India News

Parrots get probability, use stats to make choices

Admin

Leave a Comment