Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के प्राइवेट स्कूलों में अवैध फीस वसूली संबंधी जांच

मण्डला 30 जुलाई 2021

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला द्वारा जिले में संचालित गैर अनुदान अशासकीय विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से ली जा रही अवैध फीस की जॉच हेतु जिला मुख्यालय पर गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों हेतु सहायक संचालक शिक्षा मण्डला (मोबाईल नम्बर-9926329700) एवं प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा (मोबाईल नम्बर-9424341370) तथा प्रत्येक विकास खण्ड के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के लिए संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक को जाँच हेतु नियुक्त किया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2019-20 में विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रभारित ट्यूशन फीस को कोविड-19 के कारण शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 तथा 2021-22 में शासन के आगामी आदेश तक अभिभावकों से लिए जाने के निर्देश है। जिन अभिभावकों को फीस के संबंध शिकायत हो, ऐसे अभिभावक आवष्यक प्रमाण, जांच दल को उपलब्ध करा सकते हैं तथा जांच के समय स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायत का समाधान कर सकते है। विद्यालय प्रबंधन, जांच दल के मांगे जाने पर आवश्यक अभिलेख एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क में अव्यवस्थाओं एवं लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर जिले के पत्रकारों ने 14 सूत्रीय मांगो पर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

Leave a Comment