Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा संस्कृति को संरक्षित करने प्रकाशित होगी पुस्तिका

मण्डला 3 अगस्त 2021

बैगा संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पुस्तिका तैयार की जा रही है। इस पुस्तिका में बैगा संस्कृति एवं उनके जीवन चक्र से संबंधित सभी पहलुओं पर अध्ययन कर फोटो सहित जानकारी समाहित की जायेगी। इस संबंध में कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि तकनीकि तथा आधुनिकीकरण के इस दौर में बैगाआंे की संस्कृति तथा जीवन शैली को संरक्षित किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि बैगा समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा सभी पहलुओं पर जानकारी एकत्र करें। कलेक्टर ने कहा कि पुस्तिका में भौगोलिक परिस्थिति, इतिहास, सामाजिक जीवन, कृषि, आर्थिक, संस्कृति, वेशभूषा, आभूषण, गोदना, पारंपरिक संगीत, प्रकृति से व्यवहार आदि बिन्दुओं पर जानकारी एकत्र की जाये। उन्होंने कहा कि तकनीकि तथा आधुनिकीकरण का बैगाओं के जीवन पर प्रभाव के संबंध में जानकारी जुटाई जाये। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से आव्हान किया है कि बैगा संस्कृति के संबंध में यदि किसी के पास कोई भी जानकारी या अभिलेख उपलब्ध है या वे कुछ लिखकर देना चाहते हैं तो 10 अगस्त तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, जिला पुरातत्व अधिकारी हेमन्तिका शुक्ला, मवई तथा घुघरी के प्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई की

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 नवंबर को

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment