Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक भवन बुधवारी में लगा नजूल नवीनीकरण शिविर

मण्डला 3 अगस्त 2021

नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नजूल स्थाई पट्टाधारी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मय संधारण खसरा वर्ष 1965-66 से वर्तमान वर्ष 2020-21 तक, मूल पट्टा, पंजीयन विलेख, कंडिका फार्म एवं अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा में पेश करने पर नवीकरण प्रकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवारी चौक स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किला, राजराजेश्वरी, इंदिरा तथा सिंहवाहिनी वार्ड के आवेदकों के नवीनीकरण के संबंध में आवेदन प्राप्त किए गए। एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके ने शिविर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Related posts

अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव ओरियेंटेशन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 2 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment