Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया तिंदनी रेशम केन्द्र का निरीक्षण  

मण्डला 7 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने तिंदनी स्थित रेशम केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रेशम केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रेशम उत्पादन के तहत् संपादित की जाने वाली समस्त प्रक्रियाओं पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने रेशम कार्य से जुड़े मजदूरों से चर्चा करते हुए रेशम की खेती, लागत तथा मुनाफे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में रेशम की खेती की भरपूर संभावनाएं हैं। रेशम विभाग रेशम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करे तथा इसके व्यापारिक महत्व के बारे में जानकारी दे।

कलेक्टर ने रेशम केन्द्र में उत्पादित होने वाली विभिन्न प्रजातियों के बारे में जाना। उन्होंने जिले के बाहर से मंगाई जाने वाली रेशम की प्रजातियों पर भी विस्तृत चर्चा की। इसी प्रकार संबंधित अधिकारियों से धागा उत्पादन तथा विगत वर्षों के दौरान रेशम उत्पादन के बारे में जाना। कलेक्टर ने कहा कि रेशम के प्रोत्साहन के लिए कार्ययोजना बनाएं। इसी प्रकार प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि रेशम के कार्य में स्व-सहायता समूहों का भी सहयोग लें तथा उनकी आमदनी बढ़ाने के उपायों पर कार्य करें। उन्होंने मजदूरों को नियमित रूप से मजदूरी देने के निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, मंडला, 29 जुलाई 2026

Reva India News

22256 किसानों से 1248205.01 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment