Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गौ रक्षकों के दिल का दर्द अगर मदद नहीं कर सकते तो संगठन को बुरा भी ना कहें

मंडला  जहाँ भी गाय बैल का एक्सीडेंट होता है या वह बीमार हो जाती है तो लोग गौ सेवा करने वाले संगठन के लोगो को फोन करके वहाँ से चले जाते है चाहे वह पशु तड़फता रहे या उसकी मृत्यु हो जाये अगर उसकी आपको चिंता है तो आपका भी यह फर्ज है कि आप भी उसकी सेवा करे या उसके इलाज में सहयोग करे फोन तो ऐसे लगाते है जैसे हम लोग नौकरी में हो और हमारा बस यही काम हो ठीक यही घटना कल महाराजपुर नाका के पास हुआ।

दोपहर में 1 बैल का किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ और उसका पैर टूट गया महिष्मती गौ सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर नामदेव जी के पास करीब 5-6 लोगो का कॉल आया परन्तु कल में बाहर होने के कारण तुरन्त नही पहुँच पाया और वह बैल रात तक वही तड़फता रहा जब हरिशंकर नामदेव रात में 8 बजे वहाँ पहुँचे तो देखा कि बैल वही था और फोन करने वालो का कुछ पता नही जब उनको फोन लगाया गया कि में आ गया हूं तुम लोग आ जाओ बैल का इलाज करना है तो उनका पता ही नही चला|

बैल की खबर समाजसेवी रेणु कछवाहा जी को लगी तो वो भी रात में वहाँ पहुँचे ओर इलाज में सराहनीय योगदान रहा उनका।

रात में 9 बजे करीब उस बैल का इलाज डॉ जायसवाल जी को बुलाकर कराया गया।

अगर आप सेवा नही कर सकते है तो संगठन के लोगो को बुरा मत कहो हर समय संगठन के लोग फ्री नही रहते है।उनके भी बहुत से काम है। और अगर आवाज उठाना है तो प्रशासन और पशु मालिक के ऊपर आवाज उठाओ

Related posts

दिव्यांग लाईब्रेरी में हुआ ध्वजारोहण, कलेक्टर श्रीमती सिंह हुई शामिल

Reva India News

माँ नर्मदा के पावन तट पर रंगपंचमी का भव्य आयोजन मंत्री श्रीमती संपतिया उइके हुई शामिल

Reva India News

वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन पुलिस लाइन से मैराथन, माहिष्मती घाट पर सामूहिक वंदेमातरम गायन एवं योजना भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Reva India News

Leave a Comment