Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए अंतिम अवसर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की वैक्सीनेशन महाभियान की तैयारियों की समीक्षा  

मण्डला 25 सितम्बर 2021

वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए यह अंतिम अवसर है अतः जो भी लोग छूट गए हैं घर-घर संपर्क करते हुए उनका भी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के महाभियान के दौरान परिवार तथा व्यक्तिवार रणनीति बनाते हुए शतप्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने जनपद स्तर पर क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि घुघरी, मोहगांव तथा मवई विकासखण्ड में अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करते हुए प्रत्येक घर तक पहुंच करें तथा जो व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूट गए हैं उनका मौके पर ही टीकाकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि जो लोग बाहर गए हुए हैं उनसे संपर्क करते हुए उन्हें नजदीकि टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए पटवारी, रोजगार सहायक, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की दीदियाँ, स्वयंसेवी संगठन, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित ग्राम के जागरूक लोगों का सहयोग प्राप्त करें तथा छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए बताएं कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। कलेक्टर ने मतदाता सूची से मिलान करते हुए सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने कहा कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को टीकाकरण का लाभ बताते हुए उनके घर में ही टीकाकरण सुनिश्चित करें। कोवैक्सीन तथा कोविशील्ड दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को इनमें से कोई भी वैक्सीन लगाई जा सकती है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया है उनके प्रमाणपत्र निर्धारित समयावधि में जमा करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 4 जनवरी 2024

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश की निःशुल्क सूचना

Reva India News

त्यौहारों में रैली एवं अन्य आयोजनों की अनिवार्यतः अनुमति लें – हर्षिका सिंह शांति समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment