Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचसीएल टेकबी प्रोग्राम में बनायें अपना कैरियर 12वीं गणित संकाय के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर  

मण्डला 25 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचसीएल टेकबी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा 12वीं पास बेरोजगारों को प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु वेबीनार कार्यक्रम माह अक्टू्बर 2021 के प्रथम सप्ताह में जिले के सभी शासकीय व अशासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में आयोजन किया जायेगा। आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिये वेबसाईट www.hcltechbee.com पर देखी जा सकती है। उम्मीदवार एचसीएल में नौकरी के दौरान बीआईटीएस पिलानी और सस्त्र यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। शिक्षा फीस का आंशिक रूप से एचसीएल द्वारा भुगतान किया जा रहा है। ऐसे आवेदक जिन्होंने कक्षा 12वीं गणित समूह में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुये (साथ ही गणित विषय में 50 प्रतिशत से अंक अर्जित किये हो) वह एचसीएल टेक्नो बी प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण की अवधि 6 से 12 माह की रहेगी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी को 10000 रू. स्टायपेंड दिया जायेगा। ट्रेनिंग और इन्टर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर उम्मीदवार रू 1.7 से 2.2 लाख प्रतिवर्ष प्रारंभिक वेतन कमाना शुरू करेंगें। नौकरियों में शामिल है सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजाईन इंजीनियर, टेक एनालिस्टि, डाटा इंजीनियर, सपोर्ट एण्ड प्रोसेस एसोसिएट, मण्डला जिले के ऐसे विद्यार्थी जो उक्त प्रोग्राम में आवेदन करना चाहते हैं वह मनीष डेनियल से संपर्क करें 9644190188 अथवा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डंला में मुकेश कुमार पाण्डेय (एपीसी समग्र शिक्षा) से 7974338610 संपर्क करें। आवेदक अपनी कक्षा 12वीं पासआउट संस्था में भी संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एचसीएल कम्पनी की वेबसाईट में आवेदन के साथ – साथ जिला कार्यालय की गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/5e9qwfcevop3P5Ut8 के माध्यम से अपनी व्यीक्तिगत जानकारी दर्ज करें। ताकि कम्पनी द्वारा भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया जा सके।

जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय, नवोदय, मान्यता प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सत्र 2019-20 एवं 2020-21 में कक्षा 12वीं (गणित संकाय) उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एचसीएल टेक्नोबी प्रोग्राम में आवेदन हेतु प्रेरित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अक्टूबर 2023

Reva India News

11 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment