Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री बघेल ने स्वयं द्वितीय डोज लगाकर किया जागरूक .महाअभियान में हिस्सा लेने की अपील

मण्डला। पनिका समाज संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में संगठन के जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार बघेल (रोहित) ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणजनों को वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक किया है। उन्होंने पहले स्वयं वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाई और डोज लगाने के साथ ही वैक्सीनेशन पर अपना अनुभव ग्रामीणों से साझा किया। वहीं महिला-पुरूषों को एकत्रित करके वैक्सीनेशन को लेकर प्रेरित भी किया है। उन्होंने ग्रामीणजनों से कहा कि जिला प्रषासन द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान की प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज को लेकर अभियान चलाया जा रहा है प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर कहीं जागरूकता रथ निकाल रहा है तो कहीं गाना के माध्यम से भी लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं श्री बघेल ने ग्रामीणजनों से अभियान में हिस्सा लेने का कहा साथ ही वैक्सीनेशन की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाने की बात कहीं गई। जिला प्रशासन के महाअभियान में हिस्सा लेने की अपील की गई।

Related posts

रेलवे के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुई चर्चा

Reva India News

निर्माण कार्य प्रारंभ करने की सूचना देना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Reva India News

कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment