Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा ’वृद्ध दिवस’

मण्डला 30 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 1 अक्टूबर ’वृद्ध दिवस’ के अवसर पर जिले के वृद्धों के सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की समस्त पंचायतों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को शतप्रतिशत सामाजिक पेंशन एवं अन्य पेंशन का भुगतान एवं शासन से प्राप्त अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार पंचायत के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का चिन्हांकन कर उनका सम्मान किया जाये। पंचायतों में बुजुर्गों के सम्मान हेतु संगोष्ठी का आयोजन कराएं जिसमें विविध विषयों पर परिचर्चा एवं बुजुर्गों के मनोरंजन हेतु कैरम, शतरंज एवं अन्य खेलों का आयोजन भी कराया जा सकता है। जिला स्तर पर नगरपालिका अधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर वृद्धाश्रमों में एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धों के विशेष स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किए जावें। सभी नगरीय निकायों में वार्डस्तर पर भी वृद्धजनों के सम्मान हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सभी नगरीय निकायों में बुजुर्गों के लिए एक-एक डे केयर सेंटर का संचालन किया जाना है, जिसका चिन्हांकन कर 1 अक्टूबर से शुभारंभ किया जायेगा। उक्त वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधयों एवं समाजसेवियों को भी आंमत्रित किया जाये।

Related posts

💥जिला मंडला ब्रेकिंग 💥पुलिस थाना बम्हनी एवं चौकी अंजनिया द्वारा की बड़ी कार्रवाई,* 

Reva India News

मंडला में ’विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 38 पंचायतों में कार्यक्रम संपन्न 3 को मोहगाँव, घुघरी और मवई में होगा कार्यक्रम

Reva India News

भारत वर्ष की बेटियों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है – मंत्री श्रीमती उइके पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया माता कात्यायनी शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment