Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय काऊंसलिंग 2 अक्टूबर को अवंती बाई स्कूल में वरिष्ठ अधिकारी देंगे करियर मार्गदर्शन

मण्डला 30 सितम्बर 2021

जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है। इस करियर गाईडेंस एवं मोटीवेशन कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार (आईएएस), एसपी अभीजीत रंजन, आईएफएस वरूण यादव विद्यार्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन देंगे। इस काउंसलिंग एवं मोटीवेशन कार्यक्रम में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, ईईपीआईयू जीपी पटले, नायब तहसीलदार हरिओम ठाकुर, प्रशिक्षू परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मुकेश सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र विशाल मेश्राम, प्रोफेसर रानी दुर्गावती विद्यालय बी. टेमरे, रानी दुर्गावती विद्यालय अंकिता बिसेन, जिला चिकित्सालय अविनाश खरे, चार्टेड एकाउंटेट धीरज अग्रवाल एवं पत्रकार चंद्रेश खरे बच्चों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देंगे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया बहुद्देशीय केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

समुदाय को जागरूक करने ग्रामीण अंचलों में पहुंचा प्रचार रथ

Reva India News

विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 17 से 24 जनवरी तक

Reva India News

Leave a Comment