Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 अक्टूबर को होगा ’नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन

1 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 2 अक्टूबर को ’नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के तहत् उन्होंने कहा है कि ज्ञानदान कार्यक्रम शुभारंभ के साथ ही नशामुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित करें। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे सभी आमजनों के बीच नशामुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी पंचायत स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह एवं ज्ञानालय की पढ़ी-लिखी एवं जागरूक महिलाओं के सहयोग से एक नशा मुक्ति दल का गठन किया जायेगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में नशामुक्ति के बिंदू पर विशेष प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखे जाने के निर्देश दिए हैं। पंचायत एवं निकाय स्तर पर नशा से होने वाली हानि के संबंध में आमजनों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया जाये एवं नशामुक्ति के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

Related posts

कुण्डली मिलान के साथ थैलेसीमिया टेस्ट भी जरूरी* *सरदार पटेल स्कूल आॅफ नर्सिंग में थैलेसीमिया एवं सिकिलसेल में हुई वर्कशाॅप* *जनजागरण ही इस बीमारी का एकमात्र समाधान*

Reva India News

कार्यालय क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला म.प्र. कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 माँदा बाघ शावक एवं 1 नर बाघ की मृत्यु होना पाया गया है

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment