Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देने हेतु निकाली गई प्रभातफेरी

मण्डला 2 अक्टूबर 2021

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर मण्डला से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरएस शर्मा ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधिक जागरूकता का संदेश देती हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस न्यायालय परिसर में समाप्त हुई। इस रैली में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अवधेश कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश श्री आरपी सिंह, जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती डॉ0 प्रीति श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री निरंजन कुमार पांचाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री डी0आर0 अहिरवार, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री जे0बी0एस0 राजपूत, पंचम जिला न्यायाधीश श्री के0के0 निनामा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुभाष सुनहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हर्षिता पिपरेवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागडे एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related posts

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शासन और प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह रोजगार मेला में 295 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

मुख्यमंत्री ने किया जिले में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment