Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम खैरी में आयोजित विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर शिविर में 80 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला

मण्डला 2 अक्टूबर 2021

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत परिसर खैरी में समय 12 बजे से अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत खैरी में आयोजित अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

 

80 पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया योजनाओं का लाभ

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खैरी में आयोजित विधिक सहायता शिविर में कुल 80 पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया जिसमें 57 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। जनपद पंचायत मण्डला के द्वारा 3 पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत किया गया एवं 3 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलाया गया। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को बीज, स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन योजना के अंतर्गत अनुदान राशि स्वीकृत की गई। श्रम विभाग मण्डला द्वारा 21 हितग्राहियों के श्रमिक कार्ड के आवेदन रजिस्टर्ड किये गये एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 आवेदन जनउपयोगी लोक अदालत हेतु एवं 14 अन्य योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन रजिस्टर्ड किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर0 एस0 शर्मा द्वारा माँ सरस्वति एवं महात्मागांधी के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अवधेश कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश श्री आरपी सिंह, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती डॉ0 प्रीति श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री निरंजन कुमार पांचाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री डी0आर0 अहिरवार, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री जे0बी0एस0 राजपूत, पंचम जिला न्यायाधीश श्री के0के0 निनामा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुभाष सुनहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हर्षिता पिपरेवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत खैरी सरपंच श्री संतोष भल्लावी, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री अजय जाधव, रोटरी क्लब मण्डला के समस्त पदाधिकारी, इनरवाईस ग्रुप के सभी सदस्य, बच्चे, ग्रामवासी एवं अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Related posts

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण  

Reva India News

उच्च शिक्षा मंत्री का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment