Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित 65 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

शासकीय आईटीआई रसोइयादोना में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।  मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां आईसेक्ट एडुवांटेज ग्रुप के अतुल श्रीवास्तव, यशस्वी ग्रुप से विशाल एवं वी ई कॉमर्शियल पीथमपुर इंदौर से राकेश ओझा ने प्रतिनिधित्व किया। इस मेले में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 360 किए गए एवं संस्था में 140 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। कंपनियों द्वारा 65 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया एवं चयन के उपरांत मेले में ही ऑफर लेटर बांटे गए।

मेले में संस्था प्राचार्य आरएस वरकडे़, प्रशिक्षण अधीक्षक चंदेश्वर, अप्रेंटिस एडवाइजर आनंद मरावी, प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामडे, धनंजय चौकसे एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

रज़ा उत्सव में सजी साहित्य की महफ़िल  ‘समवाय’ में कवियों ने किया अपनी रचनाओं का पाठ

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

शत प्रतिशत परिवारों का खाद्यान्न ई-केवायसी पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

Leave a Comment