Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेकण्ड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा  

मण्डला 5 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी सीईओ जनपद, सीडीपीओ एवं बीएमओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र के सेकण्ड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। सेकण्ड डोज के टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए काम करें। कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के कार्य में सभी जीआरएस, सचिव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लें तथा टीकाकरण केन्द्रों के संबंध में हितग्राहियों का सूचना देना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने कहा कि हितग्राहियों को टीकाकरण के संबंध में जानकारी देने के लिए शिक्षकों का भी आवश्यक सहयोग लिया जाए।

कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र की सभी पात्र गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने मवई क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए बीएमओ के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने समग्र डाटा के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का चिन्हांकन कर आगामी 2 दिनों में प्रथम डोज के लिए शेष बचे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Related posts

10 जनवरी तक स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें – हर्षिका सिंह रोजगार मेलों के आयोजन को लेकर बैंकों एवं विभागों को निर्देश

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्र चूना भट्टा मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 25 को

Reva India News

Leave a Comment