Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, पात्रों को मिला मौके पर लाभ जनसुनवाई में प्राप्त हुए 80 आवेदन

मण्डला 5 अक्टूबर 2021
योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करना भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। दादा धनीराम वार्ड निवासी जयप्रकाश उपाध्याय ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने आवेदन दिया। ग्राम पंचायत चौगान के पोषक ग्राम प्रधानमंत्री सड़क के आवेदन पर कलेक्टर ने सड़क की मरम्मत करवाने पीएमजीएसवाई अधिकारी को निर्देश दिए। गांधी चौक लिमरूआ निवासी रमेश जंघेला द्वारा दिये वृद्धापेंशन आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

वर्षा एवं शिवानी को मिला श्रवण यंत्र

जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह के समक्ष 2 आवेदिकाओं ने श्रवण यंत्र से संबंधित आवेदन दिया। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए आवेदिकाओं को मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान किया। श्रवण यंत्र प्राप्त करने वाले आवेदिकाओं में मानादेही निवासी कक्षा नवमी की छात्रा वर्षा नंदा एवं कक्षा आठवी की छात्रा शिवानी नंदा शामिल है। जन सुनवाई में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 4 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें एक आवेदन के अंतर्गत प्राथमिक शाला राता में शिक्षक की माँग की गई थी।

तत्काल शिक्षक की हुई व्यवस्था एवं दिव्यांग को मिला रोजगार

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनजातीय कार्यविभाग को निर्देशित कर तत्काल शिक्षक की व्यवस्था कराया एवं आवेदन का निराकरण किया। इसी प्रकार आदिवासी दिव्यांग युवक वीरेंद्र मरावी के द्वारा रोजगार की माँग की गयी साथ ही बताया कि उसके पिता भी नेत्रहीन है एवं घर की परिस्थिति काफी दयनीय है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पारिवारिक परिस्थिति एवं पिता पुत्र दोनों के विकलांग होने पर तात्कालिक रूप से आवेदक को ग्राम के पास के आश्रम शाला में रोजगार उपलब्ध कराया। त्वरित निराकरण से आवेदक युवक वीरेन्द्र मरावी संतुष्ट हुआ।

आवेदिका को जल्द मिलेगी अनुग्रह सहायता राशि

जनसुनवाई में आवेदिका कुंजो बाई द्वारा नत्थूलाल उईके की मृत्यु के पश्चात् संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि कुंजोबाई का आवेदन प्राप्त करने के पश्चात पोर्टल पर परीक्षण किया गया। आवेदन को अपीलीय प्राधीकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। आवेदिका को अनुग्रह सहायता राशि शीघ्र दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए खंड स्तरीय समिति की बैठक संपन्न 900 दावों की समीक्षा कर जिला स्तरीय समिति को भेजने की तैयारी

Reva India News

अवैध शराब जप्त

Reva India News

*30/ किलोमीटर की दूरी तय करके अनजान बच्ची को करने आया रक्तदान*  

Reva India News

Leave a Comment