Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झंकार भवन में मनाया गया अन्नोत्सव  

मण्डला 7 अक्टूबर 2021

सुराज की दिशा में नागरिक सेवाओं के विस्तार अंतर्गत अन्न उत्सव का आयोजन झंकार सभागार में किया गया। इस अवसर पर भोपाल में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को देखा गया। जिला स्तरीय आयोजन में सांसद राज्यसभा सम्पतिया उइके, अध्यक्ष जिला पंचायत सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेश मिश्रा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की चिंता कर रही है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लगातार कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने अपने संबोधन में शासन के जनहितैसी कार्याें से अवगत कराया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने प्रदेश की जनता को अन्नोत्सव के माध्यम से प्रदान किये जा रहे लाभों को खुशहाल मध्यप्रदेश निर्माण की दिशा में नीव का पत्थर बताया। इस अवसर पर कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों के अविभावकों को लाभान्वित किया। अन्नोत्सव के अंतर्गत राशन के बैग वितरित किये गए। कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए। आयोजन में जनसामान्य व हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

तलाशी के दौरान लगभग 12600 रूपए की मदिरा जप्त

Reva India News

Leave a Comment