Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोदी निर्मित महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त सरकार मस्तमहंगाई बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन – किया पुतला दहन

मण्डला – केंद्र व मप्र राज्य की भाजपा सरकारों की गलत आर्थिक नीतियों के कारण वर्तमान में देश के नागरिकों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं देश में रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं जिससे देश के करोडों नागरिक बेरोजगार हैं। देश की इस गम्भीर स्तिथि को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर होकर सड़को पर आकर प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को मण्डला जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डला के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़को में आकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम आदमी अत्यधिक परेशान है।

लगातार बढ़ रहे दामों से देश के नागरिकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। 1 जून 2020 को पेट्रोल 77.56 रूपए लीटर था जो 15 फरवरी 2021 को 97.20 रूपए हुआ एवं वर्तमान में 113 रूपये प्रतिलीटर हो चुका है। पिछले 16 माह में पेट्रोल में लगभग 36 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 1 जून 2020 को डीजल 68.27 रूपए था जो 15 फरवरी 2021 को 87.40 रूपए प्रति लीटर एवं वर्तमान में 99 रूपये प्रतिलीटर हो चुका है। पिछले 16 माह में डीजल में लगभग 31 रूपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कोई बढोत्तरी न होने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमतें बढाया जाना आम जनता को लूटने जैसा है। देश में रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे जनता को सीधे तौर पर महंगाई की मार पड़ रही है। पिछले 12 माह में रसोई गैस के दामों में 360 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। 1 अक्टूबर 2020 को 600 रूपए में मिलने वाला सिलेंडर वर्तमान में 960 रूपए का हो गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ उसके बाद भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमत प्रति सिलिंडर 360 रुपये से भी अधिक बढ़ा दी गई है जिससे आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ा है जिससे घरों का बजट बिगड़ा है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही है। सब्जियों से लेकर किराना के सामानों की कीमतें अब आसमान छूने लगी है जिससे आम जनमानस सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। देश में रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं जिसके कारण देश की युवा पीढी बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है। देश में बेरोजगारी की दर अब तक की सबसे ज्यादा दर है

जो कि 7.9 प्रतिशत से बढकर 10.3 प्रतिशत हो चुकी है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। वहीं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि मोदी निर्मित महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है सरकार मस्त है। आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। भाजपा की इन सरकारों में अब जिंदा रहना एक संघर्ष बन गया है। नागरिकों से सीधी लूट की जा रही है। सरकार जनता से लूट करके उद्योगपतियों का खजाना भर रही है। ऐसी सरकार को जनता जल्द ही उखाड़कर फेंकने वाली है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इसके पश्चात युवाओ ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई किसानो की हत्या व प्रियंका गांधी की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सहित समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

काम का बोझ कम करने से मिलता है आनंद – कलेक्टर एक दिवसीय परिचय अल्पविराम कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 75 आवेदक अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिये समुचित निराकरण के निर्देश

Reva India News

चिरईडोंगरी नारायणगंज में 550 पौधों की नर्सरी तैयार विकास प्रस्फुटन, नवांकुर संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की पहल

Reva India News

Leave a Comment