Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर एक्सपोजर विजिट कराएं – हर्षिका सिंह आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

मण्डला 11 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम तथा संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभागों के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों को चिन्हित करें तथा उन्हें एक्सपोजर विजिट कराएं। श्रीमती सिंह ने मत्स्य, कृषि, रेशम तथा पशुपालन विभाग से राज्य के अंदर तथा बाहर कराए जाने वाले एक्सपोजर विजिट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डीडी वेटनरी को निर्देशित किया कि कड़कनाथ प्रोजेक्ट के तहत् किसानों को चिन्हित कर उनका एक्सपोजर विजिट कराएं। इसी प्रकार एनआरएलएम से संबद्ध किसानों से भी संपर्क कर उनका विजिट कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोदो-कुटकी की फसल उत्पादन के इच्छुक किसानों को हैदराबाद सहित अन्य संस्थानों में भेजें। इसी प्रकार रेशम से जुड़े किसानों को मैसूर एवं होशंगाबाद विजिट कराएं।

कलेक्टर ने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से भी कोदो-कुटकी की खेती के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोंडी पैंटिंग के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार के तहत् विभिन्न विभाग आवेदन प्राप्त करें एवं पीडी आत्मा को उपलब्ध कराएं। श्रीमती सिंह ने रबी सीजन के तहत् अंतरवर्तीय खेती, हाईड्रोपोनिक्स, सिंघाड़े की खेती एवं अन्य नए नवाचारों के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित किसान मित्रों से सुझाव भी जाने।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके,कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार, श्रद्धालु और नागरिकगण पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आदि उत्सव का कार्यक्रम रामनगर में होगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव 2025 की तैयारियों पर चर्चा की  

Reva India News

जिले में मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना वसूली राजस्व, नगरीय निकायों एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी

Reva India News

Leave a Comment