Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ जनसुनवाई में प्राप्त हुए 78 आवेदन  

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर समय-सीमा में सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। 26 अक्टूबर को संपन्न हुई जनसुनवाई में 78 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मजदूरी भुगतान, गरीबी रेखा कार्ड, मुआवजा तथा अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज से प्रारंभ होगा ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

गोंगापा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे डोलामाईट खनन क्षेत्र ग्रामीणों से किया संवाद घटना की निंदा कहा पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र का गला घोटना

Reva India News

महिलाओं को वीरता के साथ आगे आना चाहिए दुर्गावती से मिलती है वीरता साहस और पराक्रम की प्रेरणा .विश्व हिन्दू परिषद स्मरण का कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment