Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर संभाग आयुक्त ने की जिलेवार समीक्षा

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी चंद्रशेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जबलपुर संभाग के सभी जिलों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही, सेकंड डोज वैक्सीनेशन की प्रगति, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, कोविड कल्याण योजना, रूटीन टीकाकरण अभियान, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, गौ-शाला निर्माण एवं संचालन आदि विषयों की विस्तृत समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए। जिले की एनआईसी कक्ष में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री चंद्रशेखर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए पूर्ण हुए कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूरा कराएं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया, वर्क ऑर्डर के संबंध में जानकारी भी ली। इसी प्रकार स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत नल कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में जल जीवन मिशन के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

वीसी में संभाग आयुक्त ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सतत् रूप से कार्यवाही जारी रखें। उन्होंने चालानी कार्यवाही के संबंध में जिलेवार समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने वाले जिलों की प्रसंशा की। श्री चंद्रशेखर ने मंडला जिले में कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही की तारीफ की। संभाग आयुक्त ने सभी कलेक्टर से कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज की प्रगति से संबंधित जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि सेकंड डोज की गति सतत् रूप से बढ़ाएं। इसी प्रकार ड्यू लिस्ट तैयार कर वैक्सीनेशन पूर्ण करें। उन्हांेने कहा कि सभी कलेक्टर वैक्सीनेशन के लिए रणनीति बनाते हुए माईक्रोप्लानिंग करें एवं प्रभावी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

म.प्र. लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन ही स्वीकार करें आवेदन समस्त विभाग प्रमुखों को दिए गए निर्देश

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment