Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 नवम्बर को शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश

मण्डला 31 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2021 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के लोकव्यापीकरण’’ के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिला मुख्यालय के प्रमुख शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों पर 1 नवम्बर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था करें तथा कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम के संबंध में निर्देश

 

अपर कलेक्टर ने बताया कि राज्यशासन से जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के तहत् जिला मुख्यालय में किसी प्रमुख स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर सायंकालीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण का आम जनता को दिखाने का प्रबंध किया जायेगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रमुखतः ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान’’ पर केन्द्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौंड़, रैली, प्रभात फेरी इत्यादि के आयोजन किए जाएंगे।

Related posts

अमानक उर्वरक का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

Reva India News

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत एक बाघ मृत मिला

Reva India News

जल संचय के लिए गड़बड़ी नाला में बोरी बंधान का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment