Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिंदू धर्म में भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं – नीलू महाराज .19 नवम्बर को होगा समापन

मण्डला। संगीतमय शिव महापुराण का आयोजन 10 से 19 नवम्बर तक  प्रगति कॉलोनी रेल्वे रेस्टेशन महाराजपुर में आयोजित की जा रही है। पुराण का शुभारंभ शोभायात्रा संगम स्थल से पुराण स्थल रेलवे स्टेशन तक निकाली गयी। महापुराण का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन के साथ किया गया शिव महापुराण का वाचन यज्ञाचार्य पंडित नीलू महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। नीलू महाराज ने कहा कि शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। इस पुराण का संबंध शैव मत से माना जाता है। इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों और ज्ञान से भरे आख्यान भी सम्मिलित हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं और इन्हें संहार का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव को महेश, महाकाल, नीलकंठ, रुद्र आदि नामों से भी पुकारा जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि भगवान शिव महान योगी थे और इसीलिये उन्हें आदियोगी की संज्ञा भी दी जाती है। हिंदू शास्त्रों में भगवान शिव को एक ऐसे देवता के रुप में वर्णित किया गया है जो बहुत दयालु और भोले हैं और भक्तों की एक सच्ची पुकार पर प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि जब भगवान शिव क्रोध में आते हैं तो सारी सृष्टि कांपने लगती है। वहीं 18 नवम्बर दोपहर 2 बजे से अखण्ड रामधुन प्रारंभ किया जायेगा। जिसका समापन 19 नवम्बर को हवन एवं भण्डारा के साथ समापन किया जाएगा। वहीं संगीतमय शिवपुराण आयोजक विजय पाण्डे, सुशील पाण्डेय, ज्योति, करन दुबे, भारती, अशोक, आरती, पदम तिवारी, सुशील, सुनील एवं सुधीर उपाध्याय, कमलेश, राजेश पाठक, अजय, आनंद, भरत, रूपनारायण, साके, वीर विनायक, तुषार, वैभव, शिवम, साक्षी, शालू डौली, शताक्षी, राजा, रक्षा, राहुल, रामू ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने धर्मप्रेमियों से अपील की गई है।
———————-

Related posts

भ्रमण कर छात्र-छात्राओं जाना पर्यावरण का महत्व

Reva India News

छात्राओं का संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन

Reva India News

पोषण ट्रेकर संबंधी कार्यशाला हुई आयोजित

Reva India News

Leave a Comment