Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

22 नवम्बर को मंडला के रामनगर में मुख्यमंत्री श्री चौहान का दौरा प्रस्तावित कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश  

मण्डला 18 नवम्बर 2021

22 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का मंडला जिले का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित रामनगर दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रस्तावित दौरे के संबंध में पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। उन्हांेने मंच व्यवस्था, पार्किंग, हेलीपेड, बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंडला एवं डिंडौरी सहित अन्य जिलों से आने वाले व्यक्तियों के लिए पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने हेलीपेड, विभागीय स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, हितग्राहियों को लाभ वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं पर निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, मंडला एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, एसडीएम निवास शिवाली सिंह, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, एएसपी श्री कंवर, एसडीओपी अश्विनी कुमार, एसीईओ श्री मरावी सहित प्रशासन के संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 नवम्बर 2023

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment