Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 नवम्बर 2023

मतगणना के लिए बिछिया एवं निवास में 18-18 तथा मंडला में 17 टेबल

प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को नहीं मिलेगा प्रवेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकारों को दी जानकारी

मंडला 30 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। इस संबंध में पत्रकारों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा मतगणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्‍होंने बताया कि मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईव्हीएम से मतगणना के लिए बिछिया एवं निवास के लिए 18-18 टेबल तथा मंडला विधानसभा के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना के लिए बिछिया एवं निवास में 3-3 तथा मंडला में 4 टेबल लगाई गई हैं। उन्‍होंने बताया कि अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं पत्रकारों को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में गेट क्रं. 1 से प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को गेट क्रं. 2 से प्रवेश दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था पॉलीटेक्निक भवन के पीछे तथा मोंटफोर्ट स्कूल में की गई है। बैठक में कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम की सुरक्षा, सीसीटीव्ही कैमरा, डाक मतपत्रों की गिनती, परिणाम की घोषणा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मीडियाकर्मियों को गेट नंबर 1 से मिलेगा प्रवेश

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें निर्वाचन आयोग से जारी प्रवेश पत्र के आधार पर मीडियाकर्मियों को गेट क्रं. 1 से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल, कम्प्यूटर, लेपटॉप, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस प्रतिबंधित है। पत्रकारगण बारी-बारी से 4 या 5 के समूह में मतगणना कक्ष का निर्धारित स्थल से अवलोकन कर सकेंगे। परिणाम की चक्रवार जानकारी मीडिया कक्ष में भी उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने मीडियाकर्मी से कव्हरेज के दौरान गोपनीयता बनाए रखने का आव्हान किया। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव द्वारा पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मीडिया के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

मतगणना की तैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

मंडला 30 नवम्बर 2023

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतगणना के संबंध में जिलों द्वारा की गई तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अध्ययन कर तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। मतगणना के दौरान ईव्हीएम मशीन को स्ट्राँग रूम से गणना कक्ष तक ले जाने के लिए मार्ग की विधानसभावार व्यवस्था रखें। उन्हांेने गणना के उपरांत ईव्हीएम को सुरक्षित रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्राँग रूम तथा मतगणना स्थल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। स्ट्रांग रूम की विद्युत व्यवस्था किसी भी स्थिति में बाधित ना होने पाए। मतगणना कक्ष में बैठक व्यवस्था क्रम का ध्यान रखें, सुनिश्चित करें कि काउंटिंग एजेंट निर्धारित स्थान पर ही बैठें। श्री राजन ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं रिटर्निग अधिकारी को मोबाइल रखने की अनुमति रहेगी। उन्होंने मतगणना स्थल पर समस्त तैयारियां की जा चुकी है, इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

गोंड कलाकार 4 दिसंबर को अपना पंजीयन कराएं

मंडला 30 नवम्बर 2023

                वन्या जनजातीय कार्य विभाग का उपक्रम को गोंड पेंटिंग के लिये जी.आई. टेग प्रदान किया गया है। अब गोंड पेंटिंग के व्यवसाय उपयोग, क्रय-विक्रय का कार्य केवल पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता ही कर सकेंगे। वन्या द्वारा अधिकृत उपयोगकर्ताओं की सूची तैयार करने हेतु गोंड कलाकारों (पेंटिंग) का पंजीयन किया जाना है। इस कार्य हेतु वन्या के प्रतिनिधि 4 दिसंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इच्छुक गोंड कलाकार अपनी बनाई हुई पेंटिंग्स, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण-पत्र लेकर निश्चित समय में नियत स्थान कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला में पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

परीक्षा परिणाम में वृद्धि एवं पठन-पाठन की गतिविधियों के संचालन के संबंध में

प्राचार्यों की जिला स्तरीय ऑनलाईन कार्यशाला संपन्न

मंडला 30 नवम्बर 2023

                समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन जिला मण्डला अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल, उमावि मण्डला के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों की ऑनलाईन वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय में पठन-पाठन को लेकर उनकी प्रस्तावित रणनीतियां एवं कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकडे, सहायक संचालक एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक एलएस मसराम द्वारा संवाद किया गया।

परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु रणनीति के संबंध में वर्चुअल मीटिंग में एम.एस. सिन्द्राम सहायक संचालक मंडला, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त परियोजना समन्वयक द्वारा उक्त कार्यशाला में वर्चुअल उपस्थित समस्त प्राचार्यों को सम्बोधित करते हुए रिमेडियल कक्षा संचालन, यू-डाईस एन्ट्री, सायकिल वितरण, छात्रवृत्ति, प्रोफोईल अपडेशन एवं स्वीकृति, 2022-23 के असफल खातों का अपडेशन, राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट में सफल विद्यार्थियों का पंजीयन, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, एमपी टास पोर्टल पर कक्षा 9वीं से 12वीं पर अध्ययरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों का पंजीयन एवं स्वीकृति की कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक निर्देश प्रदान किए गए।

 

 

 

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

 

मंडला 30 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरूवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा एवं हुनेन्द्र घोरमारे, ईईपीआईयू जीपी पटले, ईईपीडब्ल्यूडी शारदा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रवेश पत्रधारकों को ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाए। मुख्य द्वार से प्रत्याशी, अभिकर्ता तथा मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाए इसी प्रकार पॉलीटेक्निक भवन के पीछे सामग्री वितरण स्थल पर बने गेट से शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाए। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ईव्हीएम लाने-ले-जाने के लिए मार्ग में विधानसभावार चिन्हांकन का कार्य पूर्ण करें। इस संबंध में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की ब्रीफिंग करें। 2 दिसंबर को मॉकड्रिल करें। पूरे केंपस को सीसीटीव्ही कैमरा से कवर करें। गणना कक्ष में अभिकर्ताओं की संख्या के आधार पर बैठक व्यवस्था रखें। समूचे परिसर में विद्युत की आपूर्ति लगातार बनाए रखें। विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजाम करें। कलेक्टर ने एनकोर एंट्री, मीडिया सेंटर, उद्घोषणा, प्रसाधन, चिकित्सा, पेयजल, भोजन वितरण आदि के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक परिसर के गेट, गणना कक्ष, ईव्हीएम, पार्किंग सहित अन्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

1 दिसंबर से 19 जनवरी तक होगा धान का उपार्जन

 

मंडला 30 नवंबर 2023

                खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान का समर्थन मूल्य 2183 रूपये है। धान विक्रय के लिए 41754 किसान सत्यापित है। जिले में 67 उपार्जन केन्द्रों में से 52 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये जा चुके है, शेष केन्द्रों की स्थापना हेतु प्रक्रियाधीन में है। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की अवधि 1 दिसंबर से 19 जनवरी 2024 तक शासन से निर्धारित की गई है। उक्त अवधि में धान विक्रय हेतु सभी किसानों से आग्रह है कि वे अपने नजदीक उपार्जन केन्द्र में एफएक्यू धान की गुणवत्ता ले जाकर धान विक्रय करें। धान विक्रय करने के लिए पहले स्लॉट बुकिंग किया जाना अनिवार्य है। अपने नजदीक उपार्जन केन्द्र से स्थल कोड की जानकारी के माध्यम से स्लॉट बुक किया जा सकता है। स्लॉट बुक करने के लिए वेबसाईट mpeuparjan.nic.in में जाकर खरीफ 2023-24 में निःशुल्क कर सकते हैं।

 

Related posts

गंगा दशमी पर 16 जून को श्रमदान से घाटों की सफाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी निकिता को दी बधाई

Reva India News

Leave a Comment