Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 नवम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान में कराएं अधिक से अधिक टीकाकरण – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महाभियान से संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 23 नवम्बर 2021

शासन के निर्देशानुसार नवम्बर एवं दिसम्बर माह में कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान आयोजित किए जा रहे हैं। 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को कोविड वैक्सीनेशन का आगामी सेकंड डोज महाभियान है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 24 नवम्बर के सेकंड डोज महाभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिक से अधिक कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करते हुए अपने दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी तथा सीईओ जनपद को वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज प्राप्त करते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर को प्रातः जल्द से जल्द सेशन लगाएं एवं टीकाकरण प्रारंभ करें। उन्होंने जिले के सभी बीएमओ को लक्ष्य आवंटित किए एवं लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाएं। स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं घर-घर संपर्क करते हुए लोगों को 24 नवम्बर को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान की जानकारी दें। कार्यस्थलों पर भी टीकाकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में मोबाईल टीम के माध्यम से भी टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निकायों में वाहनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार निकायों में लगने वाले टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी भी दें। इसी प्रकार वैक्सीनेशन के साथ-साथ डेटा एंट्री भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी तहसीलदारों को बीएमओ तथा सीईओ जनपद के साथ समन्वय बनाते हुए सेकंड डोज के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका, नोडल अधिकारी, महिला बाल विकास के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 21 फरवरी 2026

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक

Reva India News

Leave a Comment