Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

मण्डला 24 नवम्बर 2021

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति संसद भवन में प्रातः 11 बजे संविधान दिवस कार्यक्रम में नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन, संसद टीवी एवं अन्य चैनलों पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र इत्यादि अपने कार्यालयों एवं संस्थाओं में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में शामिल हो सकते हैं एवं राष्ट्रपति के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

Related posts

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 23 मार्च को

Reva India News

साढ़े चार लाख की लागत से बनेगा ग्वारा स्वागत द्वार पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया सहजर में खेत-तालाब के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment